मुंगेली । नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की खास बात यह रही कि अधिकांश प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया,जिससे नगर विकास की नई राह प्रशस्त हुई है।आंगनबाड़ियों को मिलेगा अपना ठिकाना:22 वार्डों के लिए जाएगा प्रस्तावनगर पालिका परिषद के गठन के कई साल बीत जाने के बाद भी शहर की अधिकांश आंगनबाड़ियां अपने स्वयं के भवन से वंचित हैं। वर्तमान में ये केंद्र या तो किराए के मकानों में चल रहे हैं या सामाजिक भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने प्रमुखता से सदन के सामने रखा। उन्होंने मांग की कि शहर के सभी 22 वार्डों में उचित स्थल का चयन कर आंगनबाड़ी के नवीन भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए। इस जनहितैषी पहल को सभी पार्षदों ने एक स्वर में समर्थन दिया। नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेज दिया जाएगा।स्वच्छता पर सख्त हुई परिषद:लापरवाही पर होगा जुर्मानानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ बैठक में स्वच्छता को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और पार्षदों ने प्रस्ताव रखा कि नगर में मुनादी करवाकर जनता को जागरूक किया जाए। प्रस्ताव के मुख्य बिंदु:* यदि कोई नागरिक या व्यवसायी अपने घर या दुकान के बाहर, सड़क पर या नाली में कचरा फेंकते पाया जाता है,तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।* शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।* जुर्माने के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति को स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश भी दी जाएगी।सदन ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है,जिससे आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में बड़े सुधार की उम्मीद है।बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिबैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह,वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव,पार्षद सूरज यादव,विनय चोपड़ा,अजय साहू,रोशन सोनी,विजय बंजारा,रामकिशोर नारद देवांगन,संजय चंदेल,निमेश देवांगन,जितेंद्र दावड़ा,असलम खान, कुलदीप पाटले सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहाकि “परिषद का मुख्य उद्देश्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण और स्वच्छता अभियान में सख्ती,दोनों ही कदम मुंगेली की तस्वीर बदलने के लिए उठाए गए हैं।”

The News Related To The News Engaged In The Mungeli Times Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
