खरोरा तिल्दा : गाँव में सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब एक स्थायी जगह उपलब्ध होगी। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की ओर से ग्राम पंचायत सोनतरा में 43.44 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
भवन निर्माण में प्रमुख अतिथियों की भागीदारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदराम मनहरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनतरा की सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री समीर वर्मा, अदाणी पॉवर की ओर से श्री नटवर सिंह, श्री चन्द्रप्रकाश और श्री शफी अहमद मिर्जा ने भाग लिया। वहीं, अदाणी फाउंडेशन से प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री राजीव रंजन और अन्य सदस्यगण, साथ ही ग्राम पंचायत के पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
अतिथियों ने कहा कि 43.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सामुदायिक भवन गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इसके बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।

The News Related To The News Engaged In The Mungeli Times Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
